HomeAccidentअल्मोड़ा : श्रद्धालुओं की बस पलटी, यात्रियों में मची चीख—पुकार

अल्मोड़ा : श्रद्धालुओं की बस पलटी, यात्रियों में मची चीख—पुकार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

चायखान से आई मंदिर दर्शनार्थियों की एक मिनी बस झाँकरसेम मंदिर से वापस आरतोला की ओर आते समय मंदिर से लगभग डेढ़ सौ मीटर आरतोला की तरफ वाहन का अचानक स्टेयरिंग फेल होने से वाहन रोड पर पलट गयी। इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज धौलादेवी ब्लॉक अंतर्गत प्रसिद्ध झाकर सैम मंदिर में कुछ श्रद्धालु एक मिनी बस से चायखान होत हुए पहुंचे थे। मंदिर के गेट के समीप ही यह बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों में चीख—पुकार मच गई। आस—पास के लोग मदद को दौड़े और पुलिस को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग घायल हो गये हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी ले जाया गया है। समाचार लिखे जाने तक घटना का विस्तृत विवरण नहीं मिल पाया है। जल्द ही सीएनई में अपडेट दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments