HomeDelhiकेंद्रीय सशस्त्र बलों के लिए हवाई सेवा बंद नहीं की गई :...

केंद्रीय सशस्त्र बलों के लिए हवाई सेवा बंद नहीं की गई : गृह मंत्रालय

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार स्पष्ट किया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के लिए हवाई यात्रा बंद नहीं की गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इन जवानों के आवागमन के लिए हवाई यात्रा की सुविधा जुलाई 2010 से जारी है। वक्तव्य में कहा गया है कि एयर इंडिया के निजीकरण के बाद सीमा सुरक्षा बल द्वारा टेंडर को अंतिम रूप देने में थोड़ी देरी हुई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एयर इंडिया द्वारा इस सेवा को जारी रखने के बारे में पहले ही मंजूरी दे दी है। इससे संबंधित टेंडर को भी अंतिम रूप दे दिया गया है और आदेश जारी किए जाने हैं। मंत्रालय ने कहा है कि हवाई यात्रा से संबंधित बकाया का भुगतान भी नियमों के आधार पर किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विपक्षी दल कांग्रेस ने शुक्रवार को यह मामला उठाते हुए कहा था कि सरकार ने केंद्रीय पुलिस बलों के जवानों के लिए हवाई सेवा की सुविधा को बंद कर दिया है।

बड़ी खबर : धामी सरकार का उत्तराखंड में ट्रांसफर को लेकर बड़ा फैसला, आदेश जारी

Uttarakhand : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अस्पताल में भर्ती, हुई सफल सर्जरी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments