उत्तराखंड : राज्यपाल ने बंशीधर भगत को उत्तराखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई

0

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने देहरादून में राजभवन में बंशीधर भगत को उत्तराखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई।


ADVERTISEMENTS

आपको बता दे कि, 10 मार्च को आए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद आज सोमवार 21 मार्च को प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने शपथ दिलाई है। हालांकि अब से कुछ देर बाद 11 बजे प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत सभी विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधू, प्रमुख सचिव आनंद वर्धन, राज्यपाल के सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

आज विधायक दल की बैठक में उत्तराखंड को मिल जाएगा नया मुख्यमंत्री
आज सोमवार शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक में राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। यह बैठक शाम 5 बजे होगी। जिसमें सभी विधायक मौजूद रहेंगे। भाजपा हाईकमान ने भी विधायकों को देहरादून पहुंचने का निर्देश भी दिया है। इस बैठक के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक चुना गया है। जिनके रविवार की शाम या सोमवार दोपहर त‍क देहरादून पहुंच जाने की संभावना है। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड : सोमवार को नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ, आदेश जारी – शाम तक होगा मुख्यमंत्री तय

Indian Army में निकली इन पदों पर भर्ती, जानिये पूरी डिटेल, ऐसे करें Apply

Uttarakhand : उपभोक्ताओं को लगा तगड़ा झटका, आंचल ने बढ़ाए स्टैंडर्ड और फुलक्रीम दूध के दाम

UKPSC Update : वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

ADVERTISEMENTS