उत्तराखंड : सोमवार को नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ, आदेश जारी – शाम तक होगा मुख्यमंत्री तय

0
उत्तराखंड का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा

देहरादून। उत्तराखंड में विधायकों की शपथ को लेकर आदेश जारी हो गए हैं, सोमवार को पांचवीं विधानसभा के निर्वाचित सदस्य पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। प्रमुख सचिव विधायी एवं संसदीय कार्य हीरा सिंह बोनाल द्वारा जारी आदेश में पांचवी विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समय की जानकारी दी गई।


ADVERTISEMENTS

आदेश के तहत सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राजभवन में पूर्वाह्न 10 बजे राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत द्वारा 11 बजे से तमाम विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ को लेकर विधानसभा और सचिवालय में तैयारियां शुरू कर दी गई है।

कल विधायक दल की बैठक में उत्‍तराखंड को मिलेगा नया मुख्‍यमंत्री
वहीं उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा संगठन में जद्दोजहद चल रही है, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। केंद्रीय भाजपा संगठन मुख्यमंत्री चयन को लेकर लगातार बैठकें कर रहा है। राजधानी देहरादून में सोमवार को विधायक दल की बैठक होगी। जिसके बाद नए मुख्‍यमंत्री के नाम से पर्दा उठ जाएगा। यह बैठक शाम चार बजे होगी। जिसमें सभी विधायक मौजूद रहेंगे। भाजपा हाईकमान ने भी विधायकों को देहरादून पहुंचने का निर्देश भी दिया है। इस बैठक के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक चुना गया है। जिनके रविवार की शाम या सोमवार दोपहर त‍क देहरादून पहुंच जाने की संभावना है। देखें आदेश

Indian Army में निकली इन पदों पर भर्ती, जानिये पूरी डिटेल, ऐसे करें Apply

Uttarakhand : उपभोक्ताओं को लगा तगड़ा झटका, आंचल ने बढ़ाए स्टैंडर्ड और फुलक्रीम दूध के दाम

UKPSC Update : वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

ADVERTISEMENTS