HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : व्यापारी विनोद कुमार के निधन पर जताया शोक, चौक बाजार...

अल्मोड़ा : व्यापारी विनोद कुमार के निधन पर जताया शोक, चौक बाजार में शोक सभा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां चौक बाजार में हुई शोक सभा में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी विनोद कुमार ‘टाटा भाई’ के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया गया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि टाटा भाई एक सामाजिक व्यक्ति थे और तमाम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनका आवास यहां तल्ला दन्या में है तथा मेडिकल हाल के सामने व्यापारिक प्रतिष्ठान स्पोर्ट्स टॉय शॉप है। शुक्रवार को उन्होंंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद से चौक बाजार में शोक की लहर है। शोक सभा में व्यापारी रवेल सिंह कपूर, सूरज लाल शाह, राम अवतार, ओम प्रकाश वोहरा, ज्योति कपूर, आरके वोहरा, राकेश जायसवाल, राम निरंकारी, संजीव अग्रवाल ‘टीटू भाई’, सुनील कपूर, राघव पंत, मोहम्मद सईद, अशोक सहगल, अखिल वोहरा, राजू कपूर, मनोज सनवाल, आशुतोष कपूर, अक्षत भट्ट, विजय रावत, कस्तूरी लाल, गिरीश धवन, दीप जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments