HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : नैनीताल दुग्ध संघ में 34 साल से सेवा दे रहे...

लालकुआं : नैनीताल दुग्ध संघ में 34 साल से सेवा दे रहे अशोक कुमार का निधन, आंचल परिवार ने दुःख व्यक्त किया

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में प्रभारी प्रशासन के पद पर कार्यरत अशोक कुमार सिंह का लंबी बीमारी के चलते आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर नैनीताल दुग्ध संघ के समस्त स्टाफ ने दुःख व्यक्त किया।

यहां नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं में प्रभारी प्रशासन के पद पर तैनात अशोक कुमार सिंह का आज सुबह 6 बजे निधन हो गया है वो पिछले लम्बे समय से लिवर में हुए कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे जिसके बाद आज अचानक प्रातः करीब 6 बजे उनके लखनऊ स्थित वृन्दावन आवास विकास कॉलोनी में सीने में अचानक दर्द उठा जिसके बाद परिजनों के द्वारा डॉक्टर को बुलाया गया जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

वहीं अशोक कुमार सिंह की आकस्मिक हुई मृत्यु से आंचल परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है हर कोई उनके मिलनसार व्यवहार को याद कर रहा है उनकी कार्यशैली से सभी अधिकारी व कर्मचारी हमेशा खुश रहा करते थे अशोक कुमार सिंह पिछले 34 साल से नैनीताल दुग्ध संघ में अपनी सेवा दे रहे थे उनके निधन पर पूरे आंचल परिवार ने दुःख व्यक्त किया है।

इधर नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौहान कि मौजूदगी में समस्त कर्मचारियों ने दुग्ध संघ के प्रशासनिक भवन में शोक सभा कर 2 मिनट का मौन रखा गया तथा सभी ने मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक राजेन्द्र सिंह चौहान, कारखाना प्रबंधक अतुल गुप्ता, सहायक प्रबंधन इंजीनि एससी आर्य, सहायक प्रबंधक महिला डेयरी बिना पांडे, प्रभारी एम.आई.एस. पान सिंह खत्री, प्रभारी विपरण संजय भाकुनी, खलील अहमद, भुवन सनवाल, पंकज बत्रा, रिता जोशी, जानकी देवी, सुरेश चंद्र, विजय चौहान, युगल किशोर सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने दुःख व्यक्त किया है।

यूक्रेन ने मोदी से लगाई गुहार, कहा-पुतिन से बात कर तनाव खत्म कराएं

यूक्रेन की स्थिति पर भारत की कड़ी नजर, भारतीय दूतावास ने जारी किए संपर्क नंबर

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के कई स्टूडेंट्स, विदेश मंत्रालय के संपर्क में सीएम धामी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments