HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : खाद्य सुरक्षा विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी, जुलूस—प्रदर्शन

अल्मोड़ा : खाद्य सुरक्षा विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी, जुलूस—प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों को कायम रखने के लिए की जाने वाली सैंपलिंग के विरोध में व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने बाजार में जुलूस निकाला और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

बाजार में जुलूस व नारेबाजी के बाद व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक शिष्टमंडल उपजिलाधिकारी से मिला। उन्होंने कहा कि लगातार आर्थिक तंगी की मार झेल रहा व्यापारी खाद्य सुरक्षा विभाग की बार—बार की जा रही छापेमारी व सैंपलिंग से परेशान आ चुका है।

उन्होंने कहा कि अगर सैंपलिंग के नाम पर इसी तरह उत्पीड़न होता रहा तो व्यापार करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने व्यापारियों से कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई भी सैंपल नहीं दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी सैंपलिंग के लिए आता है तो व्यापार मंडल को उसे विश्वास में लिए बगैर कोई भी कार्यवाही नहीं करनी चाहिए। तय हुआ कि शीघ्र ही इस मसले पर खाद्य विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। जुलूस व मुलाकात करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, सचिव मयंक बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी, दीप सिंह डांगी, दीप जोशी, मुमताज कश्मीरी, त्रिलोचन जोशी, गिरीश धवन, पूरन अधिकारी, हरीश रावत, अनुज, आशुतोष भट्ट, शंकर बिष्ट, रोहित जोशी, अशोक, संजय कुमार, अभय साह, राजू अग्रवाल, राजेश पालनी आदि व्यापारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments