सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 46 नये केस आए हैं जबकि 34 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए 1131 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक जिले से कुल 75220 सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 2465 पॉजिटिव केस आये हैं। इनमें से 1933 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका है। शेष 510 संक्रमित मरीजों में से 60 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा हैं, शेष 450 घर में आईसोलशन में हैं और 22 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।