HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: बैंक खाते से निकली 20 हजार की धनराशि वापस दिलाई

Bageshwar News: बैंक खाते से निकली 20 हजार की धनराशि वापस दिलाई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

एक व्यक्ति के बैंक खाते से 20 हजार रुपये किसी ने निकाल लिए थे। जिसे साइबर क्राइम सैल ने लौट दिए हैं। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने कहा कि वर्तमान में साइबर क्राइम बढ़ रहा है। आनलाइन धोखाधड़ी को रोकने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

एसपी ने बताया कि बीते 20 जुलाई को भारत सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी कराला, ओखलीसिरौद ने झिरौली थाने में धोखाधड़ी की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पे में रीवार्ड के नाम पर धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से बीस हजार रुपये की धनराशि निकाल ली।

उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम सैल ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। संबंधित गेटवे, नोडल अधिकारी से आवश्यक पत्राचार किया। पीड़ित के खाते में धनराशि वापस आ गई है। टीम में निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, आरक्षी चंदन कोहली, इमरान खान, गिरीश सिंह बजेली शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments