HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: इधर जिला पंचायत सदस्य धरने पर अडिग, उधर राजनीति करने...

Bageshwar News: इधर जिला पंचायत सदस्य धरने पर अडिग, उधर राजनीति करने का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला पंचायत के सदस्यों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह आंदोलन जारी रखेंगे। धरने पर हरीश ऐठानी, वंदना ऐठानी, गोपा धपोला, इंदिरा परिहार, रूपा कोरंगा, पूजा आर्या आदि बैठे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उधर कपकोट तहसील के कुछ ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जिला पंचायत में आंदोलन के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष सही तरीके से काम कर रही हैं। कुछ सदस्य आंदोलन कर उन्हें जबरन उलझाने का काम कर रहे हैं।

उन्हें लोगों की चिंता कम तथा अपनी चिंता अधिक सता रही है। इस तरह की राजनीति विकास कार्य में बाधक होती है। उन्होंने कहा कि एक महिला को परेशान करने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के महामंत्री महेश दानू, धर्मा देवी, पुष्पा देवी, चंदन दानू, गोविंद, चरण टाकुली, खिला देवी, धमेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, पुष्पा कपकोटी, लोकपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, गंगा देवी, आशा देवी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments