HomeBreaking Newsहंगामा करने पर विपक्ष के 14 सांसद लोकसभा से निलंबित

हंगामा करने पर विपक्ष के 14 सांसद लोकसभा से निलंबित

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | लोकसभा में सुरक्षा के मुद्दे पर सदन में भारी हंगामा करने वाले विपक्ष के 14 सांसदों को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए गुरुवार को निलंबित कर दिया गया और कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे कांग्रेस के पांच सांसदों तथा दूसरी बार के स्थगन के बाद अपराह्न तीन बजे नौ और सांसदों को निलंबित कर दिया गया। विपक्ष के इन सदस्यों ने संसद में बुधवार को हुयी सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर भारी हंगामा किया था।

दो बार के स्थगन के बाद जैसे ही सदन समवेत हुआ, पीठासीन अधिकारी भर्तृहरि मेहताब ने संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को बोलने की अनुमति दी। जोशी ने शोरशराबे के बीच विपक्ष के सांसदों – वी. श्रीकांतन, पी आर नटराजन, मणिक्कम टैगोर, कनिमोझी, मोहम्मद जावेद, बेनी बेहानन, एस आर प्रतिबान, के सुब्रह्मण्यम और एस वेंकटेशन के नाम पढ़े और नियम 374 (2) के अंतर्गत उन्हें सत्र की शेष अवधि तक निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। जिसे मेहताब ने ध्वनिमत से पारित कराया और फिर सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

इससे पहले एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष के सदस्य हाथो में तख्तियां लेकर और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए आसान के सामने आकर हंगामा करने लगे। संसदीय कार्य मंत्री जोशी आसन का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पांच सदस्यों के निलंबन का प्रस्ताव किया जिसे ध्वनिमत से सदन में पारित कर दिया।

पीठासीन अधिकारी भतृहरि महताब ने सदस्यों को कार्यवाही चलते रहने देने का आग्रह किया लेकिन हंगामा कर रहे सदस्यों ने उनकी एक नहीं सुनी और हंगामा जारी रहा।

इसी बीच जोशी ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि संसद की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से पहले भी दर्शकों ने नारेबाजी की, दर्शक दीर्घा से छलांग लगाई और कागज फेंकने जैसी घटनाएं हुई हैं। उनका कहना था कि वह पुरानी घटनाओं से तुलना नहीं कर रहे हैं। संसद में इस तरह की चूक चिंताजनक है और इसके समाधान के लिए सभी सदस्यों को मिलकर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने विपक्ष के सदस्यों से मामले का राजनीतिकरण नहीं करने का आग्रह किया और कहा कि लोकसभा अध्यक्ष इस मामले को गंभीरता से ले रहे है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा विपक्ष के सदस्यों ने आसन का अपमान किया है इसलिए वह टी एन प्रतापन, हिबी हिडेन, रम्या हरिदास, डीन कुरियाकोस तथा ज्योतिमणि कि सदन की शीश अवधि के लिए निलंबन का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने बहुमत से पारित कर दिया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही अपराह्न तीन बजे तक स्थगित कर दी। निलंबित होने वाले सांसदों में नौ कांग्रेस के, दो माकपा के, दो द्रमुक के और एक भाकपा के सदस्य हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments