HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : जनपद में आज आए कोरोना के 14 मरीज, तीन...

बागेश्वर ब्रेकिंग : जनपद में आज आए कोरोना के 14 मरीज, तीन हुई मरने वालों की संख्या, बीस स्वस्थ होकर लौटे घर

बागेश्वर। जनपद में आज कोरोना के 14 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि आज कोविड चिकित्सालय से 20 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। आज एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की मोत का आंकड़ा तीन हो गया है। जबकि अब तक कुल 524 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 117 लोग अभी भी कोाविड चिकित्सालयों में अपना इलाज करा रहे हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ बीडी जोशी ने बताया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 315 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 15893 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 524 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 404 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 117 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं तथा 3 की मृत्यु हो चुकी है। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 14 नये केस आये हैं तथा आज कोविड चिकित्सालय से 20 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments