HomeBreaking Newsरुद्रपुर ब्रेकिंग : खेड़ा कालोनी में बखेड़ा, तमंचे और तलवारें निकलीं, अब...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : खेड़ा कालोनी में बखेड़ा, तमंचे और तलवारें निकलीं, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

रुद्रपुर। बीती रात शहर की खेड़ा बस्ती में दो पक्षों में टकराव हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच तमंचे और तलवारें भी निकल आयी। काफी देर तक मोहल्ले में हंगामा चलता रहा। जिससे अफरा तफरी मची रही।
काफी देर तक हंगामे के बाद भी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेने के बाद वापस लौट गई। जानकारी के मुताबिक चौकी रम्पुरा क्षेत्र नई बस्ती खेड़ा में अशफाक उल्ला खां पार्क के पास सोमवार की रात करीब 10बजे दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद के बाद टकराव हो गया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में एक पक्ष के कुछ लोग घर में घुसकर कुछ लोगों को पीटने लगे। हमलावर युवक तमंचे ओर तलवारों से लैस थे। उन्होंने कुछ लोगों को बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान एक बाईक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गयी। हाथों में तमंचे और तलवारें लहराते हुए सड़क पर
हुड़दंगी युवकों को देख मोहल्ले के लोग सहम गये। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कालोनी में काफी देर तक आतंक सा मचा रहा और काफी देर तक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली और वापस लौट गई।
मोहल्ले में हुए बवाल का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले का संज्ञान नहीं लिया है। इधर सीओ अमित कुमार का कहना था कि विवाद की सूचना मिली थी,इस पर चीता को मौके पर भेजा गया था। झगड़ा करने वाले मौके पर नहीं मिले। वहां मौजूद लोगों ने भी कोई खास जानकारी नहीं दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments