HomeNationalतीन उच्च न्यायालयों में 13 अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त

तीन उच्च न्यायालयों में 13 अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त

नई दिल्ली| केंद्र सरकार ने सोमवार को तीन उच्च न्यायालयों के लिए 13 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की।

ADVERTISEMENTSAd

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी अलग-अलग आधिकारिक सूचनाओं के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो न्यायिक अधिकारियों और 11 अधिवक्ताओं को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुमति दी है। अधिसूचनाओं के अनुसार, इलाहाबाद में छह, मद्रास में पांच और कर्नाटक उच्च न्यायालय में दो अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर सैयद कमर हसन रिजवी, मनीष कुमार निगम, अनीश कुमार गुप्ता, नंद प्रभा शुक्ला, क्षितिज शैलेंद्र और विनोद दिवाकर की नियुक्ति की गई है।

मद्रास उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश पद पर अधिवक्ताओं -लक्ष्मण चंद्रा विक्टोरिया गौरी, पिल्लईपक्कम बहुकुटुम्बी बालाजी, कंधासामी कुलंदाइवेलु रामकृष्णन के अलावा न्यायिक अधिकारियों – रामचंद्रन कलामथी और के गोविंदराजन तिलकवाड़ी की नियुक्ति की गई है।

अधिवक्ताओं – विजयकुमार अदागौड़ा पाटिल और राजेश राय कलंगला को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने इन अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नत कर अतिरिक्त न्यायाधीश बनाने पर एक ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments