HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बागेश्वरः कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः कांडा थाना पुलिस ने 10 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा के निर्देश पर पुलिस अभियान पर है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

चेकिंग के दौरान कांडा पुलिस ने छीड़ पुल के पास यूके 02ए-0258 कार को रोका। जिेसकी तलाशी ली गई। वाहन में सवार पिथौरागढ़ जिले के बेरीनगा निवासी कमलेश कुमार पुत्र किशन राम से पूछताछ की। चेकिंग के दौरान वाहन में 10 पेटियां यानी 120 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। 24 वर्षीय आरोपित को मय शराब के साथ कांडा थाना लाया गया। शराब को जब्त किया गया और आरोपित के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत किया।अभियान में थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह, आरक्षी वीरेंद्र सिह, शेर अकबर खान, देवेश पांडे आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments