HomeBreaking Newsदरिंदगी, महिला को बंधक बना 05 लोगों ने किया 02 दिन तक...

दरिंदगी, महिला को बंधक बना 05 लोगों ने किया 02 दिन तक रेप

⏩ हाथ-पांव बांध, बोरे में फेंक भाग निकले आरोपी

⏩ महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली

सीएनई डेस्क

ADVERTISEMENTSAd Ad

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक तलाकशुदा महिला के साथ दो दिन तक गैंगरेप जैसी घृणित वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में महिला के साथ हुई हैवानियत ने निर्भया कांड की याद ताजा कर दी है। महिला के साथ जोर-जबरदस्ती करने के दौरान उसे न केवल मारा-पीटा गया, बल्कि हैवानों ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड तक घुसा डाली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स का काम करने वाली महिला को उस वक्त कार सवार लोगों ने अगवा कर दिया जब वह 16 अक्टूबर की शाम भाई के घर जन्मदिवस मनाकर लौट रही थी। आरोप है कि महिला को 05 बदमाश एक सुनसान इलाके के जंगल में ले गये, जहां पूरे दो दिनों तक उसके साथ हैवानियत का खेल खेला गया। 18 अक्टूबर की सुबह महिला बदहवास हालत में पड़ी मिली।

पुलिस के अनुसार महिला 18 अक्टूबर की सुबह 3;30 बजे नंदग्राम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल लेकर आई। यहां से पीड़िता को मेरठ के लिए रेफर किया गया था, लेकिन महिला के कहने पर उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई है और पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

अब तक हुई जांच में यह पता चला है कि महिला के साथ गलत कार्य करने वाले उसके पूर्व परिचित हैं और उक्त महिला कई सालों से अपने पति से अलग रह रही थी। पीडिता दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स है। फिलहाल महिला के भाई की शिकायत पर दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला, औरंगजेब उर्फ जहीर के मामला दर्ज किया गया है। सभी को उठा लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

वहीं जीटीबी अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार महिला को 18 अक्टूबर की सुबह 7 बजे अस्पताल भर्ती किका गया। महिला के साथ हैवानियत के प्रमाण मिले हैं। उसे अंदरूनी चोटें भी आई हैं। महिला की हालत फिल्हाल स्थिर बनी हुई है। वहीं महिला के भाई ने बताया कि वह एक ऑटो चालक है। उसकी बहन के साथ यह घटना 16 अक्टूबर को घटी है। बहन उसका जन्मदिन मनाने आई थी। पार्टी खत्म होने के बाद वह बहन को रात 9;30 बजे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर छोड़कर आ गया था, जहां वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। फिर रात 11.30 बजे उसके भांजे ने फोन पर बताया कि मां घर नहीं पहुंची है। जिसके बाद उसने खोजबीन शुरू कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि दी गई तहरीर में कहा गया है कि पीड़िता को स्कॉर्पियो सवार युवक बंदूक दिखाकर सड़क से उठाकर ले गए, जिसमें 04 लोग थे। वे महिला को एक सुनसान जगह पर लेकर गए, जहां एक अन्य युवक पूर्व से ही मौजूद था। इन लोगों ने महिला के साथ 02 दिन तक दुष्कर्म किया। 18 की सुबह यह दरिंदे महिला के हाथ-पैर बांध एक बोरे में बंद करके सड़क किनारे फेंक कर चल दिए। इधर दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालिवाल ने एसएसपी गाजियाबाद का मामले को लेकर नोटिस भेजा है और तत्काल कार्रवाई को कहा है।

दिवाली सफाई में इन चीजों को कर दें घर से बाहर, घर आएंगी मां लक्ष्मी
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments