विगत दिनों आपदा के दृष्टिगत मार्ग ध्वस्त होने पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल मार्ग को खोलने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने प्रान्तीय खण्ड लोनिवि नैनीताल को राज्य आपदा मोचन निधि से भवाली मोटर मार्ग के आवागमन को सुचारू करने हेतु 5 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।
जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्वता का विशेष ध्यान रखा जाए। ज्ञात रहे कि विगत दिनों अतिवृष्टि के कारण नैनीताल-भवाली मार्ग भूस्खलित हो गया था, जिसके तात्कालिक उपचार हेतु लोनिवि को छोटे वाहनों के आवागमन हेतु मार्ग को पुनः बहाली के निर्देश दिए थे। इस क्रम में मौसम अनुकूल अधिशासी अभियन्ता लोनोवि दीपक गुप्ता द्वारा कार्य भी कराया जा रहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।