HomeBreaking Newsनैनीताल में एक बार फिर हुआ बड़ा भूस्खलन, 20 मीटर हिस्सा खाई...

नैनीताल में एक बार फिर हुआ बड़ा भूस्खलन, 20 मीटर हिस्सा खाई में समाया

नैनीताल। नैनीताल जिले के बलियानाला में एक बार फिर बड़ा भूस्खलन हुआ है। यहां देर रात जीआइसी के नीचे स्थित मैदान का करीब 20 मीटर हिस्सा दरक कर खाई में समा गया। जिससे की यहां रहने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बलियानाला भूगर्भीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां मंगलवार देर रात भूस्खलन होने से क्षेत्रवासियों की नींद भी टूट गई। खतरे की आशंका को देखते हुए क्षेत्रवासी घरों से बाहर निकल गए। पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने के कारण लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने जिला प्रशासन से सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किये जाने की मांग की है।

बलियानाला में पर भूस्खलन नैनीताल के लिए बड़ा खतरा

वर्षों से बलियानाला की पहाड़ी पर हो रहा भूस्खलन शहर के लिए बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है। हर मानसून सीजन के दौरान पहाड़ी पर भूस्खलन होने से क्षेत्रवासियों में उनके आवास ढह जाने का खतरा बना रहता है। प्रशासन व पालिका की टीम प्रभावित क्षेत्र का जायजा ले रही है।

Bageshwar Breaking: दहशत का पर्याय बने गुलदार के साथ ली सेल्फी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments