HomeBreaking Newsसड़कों पर स्टंट करने वाले यूट्यूबर्स की खैर नहीं, लगेगा 03 लाख...

सड़कों पर स्टंट करने वाले यूट्यूबर्स की खैर नहीं, लगेगा 03 लाख जुर्माना

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

✒️ ब्लागर्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस की नजर

सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज के बीच उत्तराखंड में भी अब ब्लागरों और यूट्यूबर्स (Youtubers) की भीड़ हो गई है। इनमें से कुछ ब्लॉगर ऐसे भी हैं, जो अपनी उटपटांग हरकतों व बयानबाजी के चलते खासे चर्चा में रहते हैं। स्टंट बाइकिंग करने वाले कुछ नव युवकों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उत्तराखंड पुलिस विशेष नजर रख रही है। आरोप है कि इस तरह के ब्लॉगर खुलेआम सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। इनकी स्टंटबाजी कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अतएव पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसी हरकते करते यह ब्लॉगर पाये गये तो इन पर सीधे 03 लाख का जुर्माना लगा दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि देहरादून में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले करीब 10 यूट्यूबर्स को चिन्हित किया है। यह लोग स्टंट बाइकिंग करते वीडियो में देखे जा सकते हैं। इस बारे में पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने सोशल मीडिया में यातायात नियमों को अनदेखा करते हुए स्टंट बाइकिंग की वीडियो अपलोड करने वालों पर पुलिस नजर बनाये है। ऐसे ब्लॉगरों को सीआरपीसी की धाराओं में मुचलका पाबंद किया जाएगा।

06 माह तक उनके ऊपर यह शर्त लागू रहेगी। इस दौरान यदि उन्होंने गलत वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की तो उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 110 के 03 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बकायदा ऐसे ब्लॉगरों की निगरानी करने के लिए आधे दर्जन लोगों की टीम भी बनाई गई है। यातायात पुलिस व सीपीयू को इसको लेकर विशेष रूप से चौकस रहने की हिदायत भी दी गई है।

ज्ञात रहे कि सड़कों पर धमाल मचाने, जहां-तहां डांस करने और बेकार किस्म की हरकतें करते Youtubers अकसर अब उत्तराखंड के तमाम जनपदों में देखे जा सकते हैं। अपने साथियों के बीच धाक जमाने और आसानी से कुछ पैसा कमाने की चाह इन युवाओं को इस ओर खींच रही है। इनमें बहुत से कम उम्र लड़के और लड़कियां भी शामिल हैं। लड़कों में स्टंट बाइकिंग का क्रेज है, जबकि लड़कियां रील्स आदि बनाने के लिए डांस आदि करती हैं।

आरोप है कि कई महिला ब्लागर रील्स बनाने के नाम पर अश्लील डांस या हरकत करते भी देखी जाती हैं। हालांकि उत्तराखंड पुलिस को इन यूट्यूबर्स से कोई दिक्कत नहीं है। जब तक कि वह कानून का अनुपालन करते हुए कुछ भी करें। इसके बावजूद यदि किसी यूट्यूबर द्वारा कुछ ऐसा किया जाता है जिससे समाज में गलत संदेश जाये और कानून-व्यवस्था भंग हो तो इसके लिए दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान भी है।

Read Also – शिक्षा के मंदिर में घुस आये चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments