HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 10 फरवरी से लगेगा गेवाड़ कृषि एवं सांस्कृतिक मेला

अल्मोड़ा: 10 फरवरी से लगेगा गेवाड़ कृषि एवं सांस्कृतिक मेला

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

— तैयारी के लिए डीएम वंदना ने चौखुटिया में ली बैठक

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के चौखुटिया में 10 फरवरी 2023 से तीन दिवसीय गेवाड़ कृषि एवं सांस्कृतिक मेला लगेगा। यह मेला जिला प्रशासन, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासियों के आपसी समन्वय से लग रहा है। जिसमें विविध लाभदायी गतिविधियां होंगी। इसी सिलसिले में क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएम वंदना चौखुटिया में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों पर मंथन किया और जिम्मेदारी सौंपते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनपद के चौखुटिया में आगामी 10 फरवरी से 12 फरवरी तक लगने वाले 03 दिनी गेवाड़ कृषि एवं सांस्कृतिक महोत्सव/मेले की तैयारियों तथा मेले में होने वाली विभागीय गतिविधियों एवं कार्य आवंटन के संबंध में जिलाधिकारी वंदना ने सोमवार सायं को चौखुटिया ब्लाक सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक ली और इस संबंध में विस्तृत चर्चा की। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी द्वाराहाट जयवर्धन शर्मा को मेले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया तथा जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी एवं मुख्य कृषि अधिकारी डी. कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक आजीविकापरक आयोजन है, जिससे लोगों को आजीविका चलाने में मदद मिलेगी और दूसरी ओर इससे स्थानीय कृषि एवं अन्य उत्पादों को पहचान भी मिलेगी। इस मेले के लिए जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए कार्य आवंटित किए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि आयोजन में ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र—छात्राओं को सम्मानित किया जाए। विभागों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के स्टाल लगाने एवं लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित करने, विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने, विद्युत बिलों का समाधान करने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्थाएं करने को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। यहां जिलाधिकारी ने मंडुआ तथा झंगोरा की खरीद करने के लिए भी सेंटर बनाने को निर्देश दिए। जिससे किसानों को अपने निकट ही बाजार उपलब्ध हो सकेगा। ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट ने कहा कि प्रथम बार इस क्षेत्र में इस तरह का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी एवं जिला प्रशासन आपसी समन्वय से यह आयोजन कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शुभकामनाएं दीं। बैठक में उप जिलाधिकारी द्वाराहाट जयवर्धन शर्मा, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments