HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर: गांव में स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने में जुटे युवा,...

सोमेश्वर: गांव में स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने में जुटे युवा, क्षे.पं. सदस्य मीना भाकुनी के नेतृत्व में चली पहल

ADVERTISEMENTS

सोमेश्वर। कोरोना महामारी संक्रमण के भय और लाकडाउन के कारण रोजगार ठप होने से बाहरी शहरों से अपने गांव पहुंचे कई लोगों ने रचनात्मक कार्यों में जुट कर खुद को व्यस्त तो किया ही है। साथ ही आसपास प्रेरणा देने का काम भी कर रहे हैं। कुछ श्रमदान में जुट गए, तो कुछ घर व खेतीबाड़ी में लग गए। ऐसे कई प्रवासी ग्रामीणों ने खीराकोट क्षेत्र की क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना भाकुनी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत में सफाई अभियान चलाया है।
सोमेश्वर तहसील अंतर्गत चनौदा के खीराकोट ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना भाकुनी के नेतृत्व में गांव के युवाओं और बाहरी शहरों से लौटे प्रवासियों ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया है। इस पहल को गांव में सभी लोग सराह रहे हैं। इन्होंने खीराकोट के चनौदा-तल्लाधारा सम्पर्क मार्ग, खकोली मार्ग, मल्लाखोला व अनुसूचित बस्ती आदि स्थानों को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों की सफाई की जा रही है। अब तक इन ग्रामीणों द्वारा गांव के कई रास्तों और प्राकृतिक जलस्रोतों को साफ सुथरा बनाया जा चुका है। इसके साथ ही पालिथीन उन्मूलन, कूड़ा निस्तारण कर स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने जैसा कार्य किया हैं। खीराकोट-भेटा की बीडीसी सदस्य मीना भाकुनी ने बताया है कि गांव में पहुंचे प्रवासी ग्रामीणों को मनरेगा के जरिये रोजगार देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस अभियान में भरत भाकुनी, मथुरा सिंह भाकुनी, पंकज सिंह भाकुनी, तिलक भाकुनी, प्रदीप भाकुनी, कैलाश सिंह, हेम जोशी, धीरज भाकुनी, टिंकू भाकुनी, तरुण कुमार, मनीष सिंह भाकुनी और गुड्डू सिंह की टीम ने गांव के मुख्य मार्गों में झाड़ियों व बिच्छू घास का निस्तारण कर रास्तों को आम लोगों के आवागमन के लिए सुविधाजनक बनाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वहीं मार्गों से कूड़ा करकट हटाया जा रहा है और उनकी छोटी-मोटी टूटफूट ठीक की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments