HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: विश्व हिंदी दिवस पर युवा संवाद ने किया साहित्य सृजन...

ALMORA NEWS: विश्व हिंदी दिवस पर युवा संवाद ने किया साहित्य सृजन पर मंथन, पेंटिंग प्रदर्शनी के जरिये कलाकारों ने दिखाया हुनर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कला एवं साहित्य सृजन को समर्पित संस्था ‘ युवा संवाद’ ने विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में साहित्यिक गोष्ठी आयोजित की। जिसमें सृजन की महत्ता को समझाया गया। इस मौके पर पेंटिंग प्रदर्शनी ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।
सर्वप्रथम युवा संवाद के संयोजक कुणाल तिवारी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए संस्था के उद्देश्यों एवं प्रयासों पर प्रकाश डाला। साहित्यकार कपिलेश भोज ने सृजन के उद्देश्य एवं महत्व को विस्तार से समझाया। गोष्ठी में प्रेमचंद की मशहूर कहानी का वाचन हुआ और फिर उस पर विस्तृत चर्चा हुई। गोष्ठी के दौरान नगर के युवा चित्रकारों खूबसूरत पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई। जिसका कई लोगों ने बारीकी से अवलोकन किया और हुनर की तारीफ की। प्रदर्शनी में भाष्कर भौर्याल, विदुषी शर्मा, रुचिका रावत व अजरा परवीन की पेंटिंग्स शामिल थीं। वहीं भाष्कर व ललित मोहन द्वारा विणई व हुड़के की मधुर थाप के साथ कर्णप्रिय लोकगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन डा. दीपा तिवारी ने किया। गोष्ठी में कपिलेश भोज, शम्भू राणा, अजय सिंह मेहता, अजयमित्र सिंह बिष्ट, भाष्कर भौर्याल, ललित मोहन, त्रिलोक सिंह बिष्ट, अजरा परवीन, जन्मेजय तिवारी, आदित्य साह, दिग्विजय सिंह बिष्ट, कुणाल तिवारी आदि ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments