HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग: ये क्या! भाजपा की बूथ संख्या 85 के अध्यक्ष को...

हल्द्वानी ब्रेकिंग: ये क्या! भाजपा की बूथ संख्या 85 के अध्यक्ष को छोड़ कई पदाधिकारी हुए ‘आप’ के

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली हल्द्वानी से लगती जीतपुर नेगी ग्राम सभा में आम आदमी पार्टी ने अध्यक्ष व इक्का दुक्का पदाधिकारियों को छोड़कर पूरी बूथ कमेटी को ही अपने में शामिल कर लिया है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत विधायक हैं। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में रामपुर रोड जीतपुर नेगी का दौरा किया। इस दौरान आप प्रदेश उपाध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। आप नेताओं का दावा है कि दिल्ली में केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर जीतपुर नेगी के दर्जनों युवाओं के साथ ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रति जीतपुर नेगी के ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपने पद त्यागते हुए आप का दामन थाम लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं को टोपी और माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

ADVERTISEMENTSAd

आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में बीजेपी कार्यकर्ता व करनी सेना के जिलाध्यक्ष संजय कश्यप के साथ सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार, खीमानंद आर्या, कमल कुमार, सूरज कुमार, तरूण कश्यप, कमल कुमार, ममता आर्य, पिंकी कश्यप, पुष्पा आर्य समेत जीतपुर के दर्जनों ग्रामीणों के नाम है। भाजपा की बूथ संख्या 85 के महामंत्री रहे संजय कश्यप ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनके गांव को फिर से जोड़ने का वादा किया था। जिसके बदले उन्होंने बीजेपी के पक्ष में वोट करने को कहा गया था। सभी ग्रामीणों ने बीजेपी को वोट दिया। इसके बाद भगत अपने वादे से मुकर गए। आज कल-आजकल करके उन्हें गुमराह करते रहे। उनका कहना था कि जीतपुर नेगी का पूर्वी हिस्से को राजनीति कर जबरदस्ती नगर निगम के दायरे से बाहर कर दिया गया। जबकि इसके आधे हिस्से को नगर निगम से जोड़ दिया गया।

पहले पूरा जीतपुर नेगी ग्राम पंचायत का हिस्सा था। नगर निगम परिसीमन के बाद राजनीति षड्यंत्र के तरह पूर्व सीमा पर निवास कर रहे अनुसूचित जाति के लोगों को ग्राम पंचायत से भी बाहर कर दिया गया। जो भेदभाव की भावना को दर्शाता है। ऐसे में ग्रामीणों ने आप का दामन थाम लिया। आज भाजपा के बूथ उपाध्यक्ष पवन कुमार व कुमल कुमार, मंत्री पुष्पा आर्या व ममता आर्या व पालक पिंकी कश्यप के आप में शामिल होने का दावा किया गया है।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा जीतपुर नेगी के ग्रामीणों को बीजेपी ने सिर्फ अपने वोटबैंक के लिए इस्तेमाल किया। गरीब लोगों के साथ भद्दा मजाक किया। विकास के नाम पर राजनीति करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी विधानसभा क्षेत्र जीतपुर नेगी में एक ईंट तक नहीं लगाई। बल्कि 60 सालों से बसे गांव को उजाड़ने का प्रयास किया। अब बूथ कार्यकर्ताओ की फर्जी लिस्ट बनाकर अपनी वाहवाही लूटना चाह रहे है। बंशीधर भगत जीतपुर नेगी के लोगों को ही नही बल्कि अपनी पार्टी को भी गुमराह कर रहे है। अमित जोशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर कदम पर जीतपुर नेगी के ग्रामीणों के साथ कदम पर कदम मिलाकर खड़ी है। इस मौके पर आप कार्यकर्ता मनोज नेगी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments