HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शोषित—पीड़ित जनता की आवाज़ बनेगा युवा कांग्रेस का यंग इंडिया...

अल्मोड़ा : शोषित—पीड़ित जनता की आवाज़ बनेगा युवा कांग्रेस का यंग इंडिया बोल कार्यक्रम : बजेला

CNE REPORTER

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गौरव जसवाल बजेला ने कहा कि अल्मोड़ा जनपद के गांव-गांव से होनहार, योग्य, कर्मठ और बेबाक प्रवक्ताओं को नियुक्त किया जायेगा जो सरकार की गलत नीतियों का विरोध और आम जन से जुड़े मुद्दों की लड़ाई लड़ेंगे।

गौरव जसवाल बजेला ने भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम की जानकारी दी। वह वर्तमान में यंग इंडिया के बोल जनपद अल्मोड़ा, चमोली के भी प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों से इस समय देश का निचला, मध्यम तबका व युवा परेशान है उन्हें उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि बढ़ रही मंहगाई ने लोगों का जीवन जीना दुश्वार कर दिया है। बेरोजगारी से युवा बहुत ज्यादा तनाव में हैं।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से नियुक्त युवा प्रवक्ता तमाम बिंदुओं पर बेबाकी से बात रखेंगे। साथ ही बजेला ने कहा यह कार्यक्रम का दूसरा सीजन है। इससे पहले भी इस सीजन के माध्यम से देशभर के कई युवाओं को प्रवक्ता के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस में शामिल होने का अवसर मिला है। जिन्होंने लगातार देश के आवश्यक मुददे पर बात रखी है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री गोपाल भट्ट, जिला प्रवक्ता युवा कांग्रेस किरण आर्या, प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह, बबलू प्रसाद सहित अन्य युवा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments