बागेश्वर में महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

0

बागेश्वर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर यूथ कांग्रेस ने गांधी पार्क में प्रदर्शन और जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों को कम करने की मांग की। युवा कांग्रेस अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है जिस भाजपा सरकार को देश की जनता ने चुना आज वहीं भाजपा सरकार देश के लोगों के साथ खिलवाड़ कर रही है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

राज्य सभा सांसद सदस्य प्रदीप टम्टा और जिला अध्यक्ष लोकमणि पाठक ने सरकार को जनता विरोधी करार दिया और बढ़ते दामों को लेकर सरकार के रवैए पर सवाल उठाए और कहा कि देश का हर आदमी आज महंगाई से त्रस्त है लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन की ओर कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है। और किसान विरोधी कानून को लागू न किया जाए।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि आम आदमी आज अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है और सरकार उद्योगपतियों को पूरा देश बेच रही है।

ADVERTISEMENTS