HomeBreaking Newsचाकू के साथ युवक गिरफ्तार, चोरी के मामले में दो वारंटी भी...

चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, चोरी के मामले में दो वारंटी भी दबोचे

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। चोरगलिया और काठगोदाम पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक ओर अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं चोरी के मामले में लंबे समय से वांछित दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

चोरगलिया में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राना के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इस दौरान कांठबास चर्च की बाउंड्री के पास एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान करन चौधरी पुत्र सोमपाल चौधरी (29) निवासी खनवाल कटान, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, कांस्टेबल चंदन सिंह और कांस्टेबल संदीप सिंह शामिल रहे।

दूसरी कार्रवाई : चोरी के मामले में दो वारंटी गिरफ्तार

काठगोदाम पुलिस ने चोरी के मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट का अनुपालन करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक और पुलिस टीम ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 380, 457 और 411 के मामले में कार्रवाई करते हुए कमल सिंह देव पुत्र दीवान सिंह निवासी सूर्योदय कॉलोनी, चौफुला दमुवाढूंगा तथा राहुल कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी निकट मनन नशा मुक्ति केंद्र, चौफुला दमुवाढूंगा को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक, कांस्टेबल राजन गिरी और कांस्टेबल बसंत कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments