योगेंद्र महाजन की माता कांता महाजन पंचतत्व में विलीन, विश्वनाथ में अंत्येष्टि
व्यापार मंडल ने जताया शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक योगेन्द्र महाजन की माता कांता महाजन का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। आज विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
स्व. कांता महाजन अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी पुत्रवधू तरू महाजन अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक मुख्यालय में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। स्व. कांता महाजन की शव यात्रा उनके निवास स्थान मल्ली बाजार से आज विश्वनाथ घाट को गई। जिसमें तमाम व्यापारियों व गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
इधर अल्मोड़ा व्यापार मंडल परिवार ने योगेंद्र महाजन की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक सभा में वक्ताओं ने कहा जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारी और समस्त व्यापारी हार्दिक शोक प्रकट करते हैं। इस दुःख की घड़ी में भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवारजनों को शक्ति प्रदान करें। एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल ने भी कांता महाजन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हम सी.एन.ई. परिवार (CNE MEDIA HOUSE) की ओर से भी योगेंद्र महाजन की माता के निधन पर शोक प्रकट किया गया। साथ ही शोक—संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर की गई।