बागेश्वर। कांडा में आज व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिसमें पुरानी कार्यकारणी के ही अधिकतर सदस्य पदाधिकारी बने। व्यापार मंडल कांडा ने साथ में कुछ क्षेत्र का दायरा भी बढ़ाया है। व्यापार मंडल ने दीप लाल वर्मा को फिर दोबारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना है। व्यापार मंडल ने गोल्ज्यू मंदिर मंगल पड़ाव तक इस बार अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार किया है। वहीं कुछ लोग दबी जुबान चर्चा कर रहे है कि कल ही कांडा पड़ाव बाजार में एक महिला व्यापारी पॉजिटिव आयी है और आज व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन समझ से परे है। इस बैठक में शामिल बहुत से व्यापारियों के सैंपल जांच के लिए भी गये हुए हैं। जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अगर इनमें से किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई तो प्रशासन के लिए पॉजिटिव की हिस्ट्री ट्रेस करना मुश्किल हो जायेगा। वहीं व्यापार मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर फिर कोई व्यापारी पॉजिटिव आया तो पूरी मार्केट एक हफ्ते तक पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
बागेश्वर न्यूज : कल महिला व्यापारी पॉजिटिव आयी, आज व्यापार मंडल का गठन
By DEEPAK ADMIN
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


