अल्मोड़ा : महिलाओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी 03 हजार राखियां

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा महिला कल्याण संस्था की ओर से आज देश की सीमाओं में तैनात जवानों के लिए 03 हजार राखियां भेजी गईं। साथ ही…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

महिला कल्याण संस्था की ओर से आज देश की सीमाओं में तैनात जवानों के लिए 03 हजार राखियां भेजी गईं। साथ ही महिलाओं ने सेना के जवानों की सुख—समृद्धि की कामना भी की।

आज शुक्रवार को यह राखियां महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा द्वारा राजपूत रेजिमेंट के कर्नल नीरज मिश्रा को सौंपी गई। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि सीमा पर तैनात हमारे जवानों ने देश की रक्षा के लिए दिन— रात एक किया है, ताकि हमरा देश सुरक्षित रह सके और हम चैन की नींद सो सकें।

उन्होंने कहा कि बहनें अपने फौजी भाईयों की रक्षा के लिए रक्षा सूत्र भेज रहे हैं। कर्नल नीरज मिश्रा ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह महिलाओं की राखीयां उन तक अवश्य पहुंचा देंगें। इस मौके पर अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, सचिव पुष्पा सती, उप सचिव गीता शाह, उप सचिव राधिका जोशी, संरक्षक शांति शाह, आशा कर्नाटक, अनीता रावत, दीपा जोशी, अनुराधा अग्रवाल, ममता चौहान, मंजू जोशी, दीपा गोस्वामी, रेजिमेंट के मेजर दीपक मठपाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *