HomeBreaking NewsHaldwani Breaking : पति की बीमारी का लाभ उठा महिला से दुष्कर्म,...

Haldwani Breaking : पति की बीमारी का लाभ उठा महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

यहां एक महिला ने युवक पर उसके पति की बीमारी का लाभ उठा दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि तरूण साह नामक युवक ने वर्ष 2018 में जब वह घर पर अकेली थी तो उसके साथ उसकी इच्छा के विरूद्ध जबरन संबंध स्थापित किये। यह कृत्य उसने उसकी पति की बीमारी का लाभ उठाते हुए किया था। इसके बाद समाज का डर दिखाकर बार—बार उसका शारीरिक शोषण का सिलसिला शुरू हो गया। वह हमेशा उसे लोक—लाज का हवाला देकर और डरा—धमका कर चुप करा देता था।

महिला ने कहा कि साल 2019 में उसे एक बच्चा भी हो गया,​ जिससे समाज में उसकी बदनामी भी हुई। अब भी वह उसे बार—बार परेशान करता है। महिला ने आरोप लगाया कि युवक उसे अब भी बार—बार परेशान करता है और उसके पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी है। जिस कारण उसे व उसके परिजनों को जान का खतरा भी बना हुआ है। वह धमकी देता है कि यदि वह उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाती है तो वह समाज में उसकी बदनामी करा देगा। वह उसके घर आकर भी उसे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। आरोपित युवक एनएसयूआई का पूर्व जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है। वहीं महिला भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ी पदाधिकारी है। इधर पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 376 व 506 के तहत थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं युवक के परिजनों ने आरोपों को गलत बताया है और महिला पर उसे ब्लैकमेल करने व रूपयों की मांग करने के आरोप लगाये हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments