HomeNationalअमरनाथ मार्ग पर पत्थर गिरने से महिला तीर्थयात्री की मौत

अमरनाथ मार्ग पर पत्थर गिरने से महिला तीर्थयात्री की मौत

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा मार्ग के संगम शीर्ष पर शनिवार को पत्थरों के गिरने की घटना में एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई और जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम (एमआरटी) के दो जवान घायल हो गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतक तीर्थयात्री की पहचान लक्ष्मी नारायण की बेटी उर्मिलाबेन (53) के रूप में हुई है जो अमरनाथ मार्ग पर संगम टॉप और निचली गुफा के बीच पत्थर गिरने गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

घायल महिला का बचाने की कोशिश कर रहे जम्मू-कश्मीर पुलिस की दो सदस्यीय माउंटेन रेस्क्यू टीम, (एमआरटी) जिसमें वरिष्ठ ग्रेड कांस्टेबल मोहम्मद सलेम और मोहम्मद यासीन शामिल थे, के दोनों सदस्य भी ऑपरेशन के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल महिला तीर्थयात्री ने बाद में दम तोड़ दिया। यात्रा ड्यूटी पर तैनात घायल पुलिस कर्मियों को सेना की ओर से एक निजी हेलीकॉप्टर से निकाला गया।

खराब मौसम के कारण रविवार को अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई। मार्ग में कई स्थानों पर बारिश के बीच फिसलन भरी स्थिति के कारण किसी भी तीर्थयात्री को नुनवान और बालटाल आधार शिविरों से गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने तीर्थयात्री की मौत पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। डीजीपी ने दोनों पुलिसकर्मियों की प्रतिबद्धता की सराहना की और त्वरित निकासी में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

ऐसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments