रामनगर में मेड़ के विवाद को लेकर महिला की हत्या

नैनीताल/रामनगर | खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला सहित उसके दो…

नैनीताल/रामनगर | खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला सहित उसके दो बेटों पर फावड़े से हमला कर दिया। वारदात में महिला की जान चली गई जबकि उसके बेटे घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

रामनगर के बांसीटीला निवासी 52 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी स्व. ऋषिपाल का पड़ोसी हरपाल सिंह से खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को मेड़ को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि हरपाल सिंह और उसके पुत्रों ने महिला के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। बीच-बचाव में आए महिला के बेटे चंद्रशेखर और भूपेंद्र पर फावड़े से वार कर घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए।

घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान पार्वती देवी की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों बेटों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि मेड़ के विवाद में सिर पर फावड़ा मारने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

हमारी खेत की मेड़ काट रहे थे : मंजू

आरोपी हमारे खेत की मेड़ काट रहे थे। विरोध करने पर मां और भाई चंद्रशेखर पर फावड़े से हमला कर दिया। बीचबचाव के दौरान मुझसे भी मारपीट की गई। यह कहते हुए मृतका की बेटी मंजू की आंखों से आंसू आ गए। मंजू ने बताया कि लंबे समय से पड़ोसी से विवाद चल रहा है। इन दिनों धान की रोपाई के लिए खेत तैयार किया जा रहा था। आरोपी हरपाल हमारे खेत की मेड़ को काटकर अपना खेत बड़ा कर रहे थे। इसकी जानकारी जैसे ही मां को मिली तो वह भाई के साथ मौके पर पहुंची। मां पार्वती देवी और भाई ने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारु हो गए। उन्होंने अपने पुत्रों के साथ मिलकर मां और भाई पर फावड़े से हमला कर दिया। पार्वती देवी के भतीजे आकाश ने बताया कि पहले भी इस मामले को लेकर विवाद होता रहा है और आरोपी पक्ष उनसे रंजिश रखता था।

अस्पताल में ही एक-दूसरे से भिड़े

रामनगर अस्पताल में पार्वती देवी के बेटे का इलाज चल रहा था, तभी वहां आरोपी हरपाल और अन्य लोग पहुंच गए। अस्पताल में ही वे एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगे। यह देख पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया और आरोपी हरपाल को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। घटना की जानकारी के लिए एसडीएम गौरव चटवाल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी अस्पताल पहुंचे। वहां से दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर पड़ताल की।

उधम सिंह नगर जिले में कल स्कूलों की छुट्टी, जिलाधिकारी के आदेश

फलों के राजा आम को खाने के फायदेClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now

One Reply to “रामनगर में मेड़ के विवाद को लेकर महिला की हत्या”

  1. Keep Harpal and his family members behind the bars. Wahin pe ab yah sab chawal ki khheti karenge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *