Haldwani : सफर करते समय जान को जोखिम में ना डालें, नाले में बही कार

0
Haldwani : सफर करते समय जान को जोखिम में ना डालें, नाले में बही कार

हल्द्वानी समाचार | पहाड़ों जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां और बरसाती नालों का जल स्तर बढ़ा हुआ है। हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में शेर नाला अचानक उफान पर आ गया। जहां देखते ही देखते एक कार नाले में बह गई। गनीमत रही कि कार चालक समय रहते उतर गया। जिससे उसकी जान बच गई।


ADVERTISEMENTS

दरअसल, आज शुक्रवार सुबह एक कार चालक ने चोरगलिया क्षेत्र में शेर नाले को पार करने के उद्देश्य से कार बरसाती नाले में उतार दी। पानी होने के चलते कार फंसकर बंद हो गई। देखते ही देखते एकाएक नाले का जलस्तर बढ़ गया, पानी को बढ़ता देख कार चालक तो समय रहते उतर गया और सुरक्षित बाहर निकल आया लेकिन कार देखते ही देखते एक कार नाले में बह गई। वाहन चालक उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी का बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है, नाले का पानी कम होने पर यातायात सुचारू किया जायेगा। पुलिस लगातार लोगों से अनावश्यक यात्रा ना करने की अपील कर रही। वहीं जिलाधिकारी वंदना ने लोगों से नदियों के किनारों से दूर रहने की अपील की है।

उधम सिंह नगर जिले में कल स्कूलों की छुट्टी, जिलाधिकारी के आदेशClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS