HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: पेड़ पर लकड़ी काट रही महिला को लगा करंट, नीचे गिरी

Bageshwar: पेड़ पर लकड़ी काट रही महिला को लगा करंट, नीचे गिरी

सीएनई कार्यालय बागेश्वरः कोतवाली पुलिस क्षेत्रांतर्गत जंगल में लकड़ी काट रही एक महिला को करंट लग गया और वह नीचे गिरकर चोटिल हो गई। अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद 108 के माध्मय से उसे जिला अस्पताल भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 32 साल की आशा देवी पत्नी ललित निवासी आरएफसी गोदाम भौनिया धारा बुधवार को अन्य महिलाओं के साथ जिला जजी के पास के जंगल में लकड़ी काटने गई थी। साथ में अन्य महिलाएं भी थी। महिला जैसे ही पेड़ पर लकड़ी काटने लगी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और झटके से पेड़ से नीचे गिर गई और चोटिल हो गई। साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। इसके 108 के माध्यम से उसे जिला अस्पताल भर्ती किया गया। इलाज कर रही डॉ. गुंजन ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments