HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एनटीडी बनेगा आकर्षक, पर्यटकों को लुभाएगा

अल्मोड़ा : एनटीडी बनेगा आकर्षक, पर्यटकों को लुभाएगा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कसारदेवी का प्रवेश द्वार एनटीडी में स्थित पार्क आकर्षक बनेगा। इसे विकसित किया जाएगा, ताकि ये पार्क पर्यटकों को लुभा सके। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को एनटीडी का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को इसके सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि एनटीडी में पार्क को सुंदर बनाया जाएगा और चौराहों का चौड़ीकरण कर उनमें इन्टरलॉक टाईल्स लगाए जाएंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि यहाॅ पर अच्छी गुणवत्ता के साईन एज लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके अलावा एनटीडी में छोटे-छोटे पार्क बनाकर उनका सौन्दर्यकरण किया जायेगा, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बन सके। उन्होंने निर्देश दिए कि यहां पर अल्मोड़ा जनपद के दर्शनीय पर्यटक स्थलों को प्रदर्शित करने वाला एक बड़ा नक्शा लगाया जाय, ताकि पर्यटकों को घूमने वाले स्थानों की जानकारी मिल सके। इसके लिए जिला योजना के अलावा जिला विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि से बजट की व्यवस्था की गयी है। इस दौरान डीएम के साथ अधिशासी अभियन्ता बीसी पंत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्याम सुन्दर प्रसाद, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments