HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नगर में समस्याओं से परेशान वरिष्ठ नागरिक, कई प्रस्ताव पास

अल्मोड़ा: नगर में समस्याओं से परेशान वरिष्ठ नागरिक, कई प्रस्ताव पास

╰┈➤ मासिक बैठक में छलका दर्द, संज्ञान लेने की पुरजोर मांग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर निगम अंतर्गत व्याप्त तमाम समस्याएं बनी रहने से सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी/वरिष्ठ नागरिक बेहद चिंतित हैं। यह चिंता आज शनिवार को सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति अल्मोड़ा की मासिक बैठक में साफ झलकी। बैठक में नगर में परेशानी के कारण बन रही समस्याओं पर मंत्रणा हुई और नगर निगम व जिला प्रशासन से इन समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग की गई। कई मांगों के प्रस्ताव पास किए गए।
ये मांगे प्रमुखता से उठाईं

➤ रसोई गैस की होम डिलीवरी की जाए।
➤ बंदरों व आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाएं।
➤ पटाल बाजार में दुपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगे।
➤ ई रिक्शा संचालन को नियमबद्ध किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
➤ शादी विवाह या अन्य संस्कारों पर किन्नरों की मनमानी पर रोक लगाकर उनके लिए संस्कारों के लिए अनुकूल रेट तय किए जाएं।
➤ लोअर माल रोड व धारानौला क्षेत्र में भी ई रिक्शा चलाएं जाएं।
➤ नगर की सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए।
➤ नगर में कीटनाशकों का छिड़काव किया जाए।
बैठक में अहम उपस्थिति

बैठक में शेष राम, नवीन चंद्र जोशी, गंगा सिंह फर्तियाल, एनडी पांडे, डा. पीएस नेगी, आरपी जोशी, एमडी कांडपाल, एएस कार्की, टीएस कड़कोटी, एमबी साह, गणेश सिंह बिष्ट, पीसी कांडपाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments