BAGESHWER BREAKING: जंगली सुअर ने हमला कर एक व्यक्ति को जख्मी किया

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
गरुड़ के छटिया गांव निवासी एक व्यक्ति को जंगली सुअर ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति का जिला अस्पताल में इलाज किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह छटिया निवासी पूरन प्रसाद (38) पुत्र रमेश राम घर से घोड़े के साथ नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झाड़ी से निकले जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। सुअर ने उनके हाथ और पैर को जख्मी कर दिया। उनके चिल्लाने पर सुअर भाग निकला। गांव के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।


ADVERTISEMENTS

अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लोगों ने वन विभाग से प्रभावित को मदद देने की मांग की है। गरुड़ क्षेत्र में जंगली सुअरों का काफी आतंक है। अक्सर सुअर लोगों पर हमला करते हैं। मगर सुअर को मारने के पेचीदा नियम से कोई कुछ नहीं कर पाता। दरअसल, सरकार के नियम के अनुसार जंगली सुअरों को हिंसक जानवर घोषित करने के बाद ही मारा जा सकता है। इसके अलावा शिकारी का लाइसेंसी बंदूकधारी होना जरूरी है। अगर वन दरोगा से सुअर को मारने की अनुमति मिल भी गई, तो लाईसेंसी बंदूकधारी नहीं होने से इस नियम का लाभ नहीं मिल पाता है।

BAGESHWER BREAKING: जंगली सुअर ने हमला कर एक व्यक्ति को जख्मी किया

BAGESHWER NEWS: जिले में अब तक 4050 युवाओं लगा टीका, टीकाकरण को लग रही भीड़

BAGESHWER NEWS: समाजसेवी भैरव नाथ ने 35 परिवारों को राशन किट देकर की मदद

ALMORA NEWS: ​अल्मोड़ा जिले में दो और गांव माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील, एसडीएम के आदेश पर पाबंदी प्रभावी

ALMORA BREAKING: कोरोना मरीजों के लिए रानीखेत में चलेगा सिविल—मिलट्री संयुक्त कोविड अस्पताल, तैयारियां पूरी

बड़ी मिसाल : प्रा.स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में डॉक्टरों की टीम ने पीपीई किट पहन कोरोना संक्रमित गर्भवती का कराया सुरक्षित प्रसव, नवजात पूरी तरह स्वस्थ

मिशन हौंसला : एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कोरोना संक्रमित की मदद को किया प्लाज्मा डोनेट, जनता के नाम जारी किया यह संदेश

BAGESHWER : दवाइयों की खरीद को 1.44 करोड़ की धनराशि स्वीकृत, कौसानी टीआरसी का अधिग्रहण कर कोविड केयर सेंटर का संचालन, डीएम बोले—लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Almora Breaking : तेज रफ्तार कार से टकराई बाइक, बाइक सवार पीआरडी जवान घायल

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें