खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर जंगली सुअर का हमला

0
खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर जंगली सुअर का हमला
खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर जंगली सुअर का हमला

घायल अवस्था में अस्प्ताल भर्ती

लगातार बढ़ रहे सुअरों के हमले

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। Wild boar attack : जिले में जंगली सुअरों का हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से जंगली सुअर ने मजबे निवासी एक ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर दिया। उस वक्त वह आलू के खेत में काम कर रहा था। नीचे के खेत में गिरने से उनकी जान बच गई। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद सुअर जंगल की ओर भागा। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

मजबे निवासी 35 वर्षीय दीप जोशी पुत्र स्व. प्रेम बल्लभ जोशी मंगलवार की देर शाम अपने आलू के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान सुअरों के झुंड ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उनके द्वारा हल्ला करने पर आस पास के लोग वहां पहुंचे जिस कारण जंगली सुअर वहां से भागे।

घायल को जिला अस्पताल भर्ती किया गया। दीप ने बताया कि हमले के दौरान वह नीचे के खेत में गिर गए तब उनकी जान बची। उन्होंने कहा कि लगातार गांव में जंगली सुअर हमले कर रहे है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग को जंगली सुअर से लोगों खेत और लोगों को बचाने की जरूरत है। कई बार शिकायत के बाद भी वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। घायल का इलाज कर रहे डॉ. भूपेंद्र घटियाल ने बताया कि सुअर ने युवक के पांव में गहरा जख्म किया है। युवक का प्राथमिक इलाज किया जा रहा है।

पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

वहीं वन विभाग के वन दरोगा भूपाल राम और टीम भी मौके पर मौजूद रही। उनके द्वारा बताया कि युवक को मेडिकल के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS