खुलासा : सीएम ने आखिर क्यों बताये अगले दस दिन परीक्षा के…

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत आज कुमाऊं मंडल के दो उन शहरों में पहुंचे कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा दिखाई पड़ रहा है। यानी रुद्रपुर और…

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत आज कुमाऊं मंडल के दो उन शहरों में पहुंचे कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा दिखाई पड़ रहा है। यानी रुद्रपुर और हल्द्वानी। यहां शरणालयों में रह रहे लोगों से उन्होंने मुलाकात की, क्वारेंटाइन सेंटरों के हाल जाने और आखिर में दोनों शहरों में अलग अलग अधिकारियों से बैठक की स्थिति की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने एक बात कहीं जिसे सुन पढ़ कर आम आदमी के माथे पर सिलवटें दिखनी स्वाभाविक है। दरअसल सीएम ने कहा कि आने वाले दस दिन हमारे लिए परीक्षा की घड़ी हैं। उनकी इस बात का लोग अपने अपने हिसाब से निहितार्थ निकाल रहे हैं। लेकिन हम आपको बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने ऐसा क्यों कहा।
दरअसल मुख्यमंत्री ने इससे पहले यह भी कहा था कि वे जानते थे कि प्रवासियों की घर वापसी के बाद उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ेगा। बस यहीं से उन्होंने इशारा कर दिया कि आने वाले दिस दिन क्यों हमारी अग्नि परीक्षा बनने जा रहे हैं।
यहां आपको इस बात को समझने के लिए कुछ आंकड़े देखने चाहिए। कल तक उत्तराखंड वापसी के लिए दो लाख 49 हजार 806 लोगों के सरकारी माध्यमों पर स्वयं को पंजीकृत कराया था। कल तक इनमें से एक लाख साठ हजार और 19 लोगों की घर वापसी हो गई है। इनमें से इनमें सबसे ज्यादा 58266 लोग दिल्ली से घर वापस आए हैं। और आप जानते हैं कि दिल्ली कोरोना के सबसे बड़े हाट स्पाट में से एक है। इसके बाद यूपी से 24902 हरियाणा से 23759, 9894 महाराष्ट्र से,9658 चंडीगढ़ से, 9439 पंजाब से, 8923 राजस्थान से, 7957 गुजरात से और 5770 कर्नाटका से है। यह सभी कोरोना की दृष्टि से खतरे के निशान को छू रहे हैं।
अब आने वाले पांच दिनों की कार्य योजना पर नजर डाले तो आप देखेंगे कि आने वाले दिनों में गुजरात, तेलंगाना, पुणे, सूरत, दिल्ली, चैन्ने और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से और लोगों को यहां लाने का प्रयास किया जा रहा है। पुणे से लालकुआं स्पेशल आज रात दस बजे चलेगी। त्रिवेंद्रम से हरिद्वार स्पेशल कल सुबह पांच बजे चलेगी। जयपुर से काठगोदाम स्पेशल और दिल्ली से हरिद्वार व काठगोदाम भी दो तीन दिनों में प्रस्तावित हैं।
उधर नेपाल से भी भारतीयों को बनबसा के रास्ते वापस बुलाया जाएगौ इनक संख्या भी सैकड़ों में है और इनमें से कम से कम तीन दर्जन उत्तराखंड के ही है। इस तर प्रवासियों के लगातार आने का क्रम इस सप्ताह लगातार जारी रहेगा। ऐसे में कोरोना का खतरा हमारे सिर पर मंडराता ही रहेगा। इसीलिए सीएम इशारोें में बोल गए कि आने वाले दस दिन कड़ी परीक्षा का हैं।

देखिए प्रवासियों के आने और जाने का पूरा विवरण…

सीएनई की ‘घर बैठे जीतो’ प्रतियोगिता का तीसरा सवाल देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

http://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *