HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत ब्रेकिंग : सफेद हाथी बनी हाईटेक एंबुलेंस, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चढ़ा...

रानीखेत ब्रेकिंग : सफेद हाथी बनी हाईटेक एंबुलेंस, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चढ़ा पारा

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

यहां गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में विधायक निधि से खरीदी गई हाईटेक एंबुलेंस का अभी तक उपयोग नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।

कांग्रेसियों का कहना है कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए विधायक करन महारा ने अपनी विधायक विकास निधि से राजकीय अस्पताल में हाईटेक एंबुलेंस खरीदी है, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद अभी तक इसका उपयोग नहीं हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अस्पताल में काफी समय पूर्व फिजीशियन के रिक्त पद पर नियुक्ति हो चुकी है, लेकिन अभी तक फिजीशियन को बैठने के लिए कक्ष तथा आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है। अस्पताल में समाज सेवा की ऩीयत से जाने वाले लोगों पर भी यहां के कुछ कर्मचारी राजनीति करने का आरोप लगाते हैं जो उचित नहीं है।

एंबुलेंस और फिजीशियन के मसले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता राजकीय अस्पताल गए। यहां मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पांडे के साथ समस्याओं को लेकर चर्चा की और समाधान के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। ज्ञापन भेजने वालों में ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, व्यापार मंडल के विनीत चौरसिया, संदीप बंसल, गोपाल सिंह देव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, यतीश रौतेला कुलदीप कुमार विजय तिवारी, अमन शेख, पंकज गुरनानी, विनीत चौरसिया, सोनू सिद्दीकी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments