HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : वृद्धा का क्षत—विक्षत शव बरामद, गुलदार द्वारा मारे जाने...

Big Breaking : वृद्धा का क्षत—विक्षत शव बरामद, गुलदार द्वारा मारे जाने की आशंका

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ताड़ीखेत से लगभग 7 किलोमीटर दूर उणी महादेव जाने वाले मोटर मार्ग पर वृद्धा का क्षत-विक्षत शव मिला है। वृद्धा ताड़ी खेत में रहती थी। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शनिवार की सुबह ताडीखेत उणी महादेव मोटर मार्ग पर वृद्धा का क्षत-विक्षत शव देखा गया। उसके कमर से नीचे के हिस्से को बुरी तरह नोच दिया गया था। मौके पर खून भी पड़ा था, ग्रामीणों ने मृतका की पहचान ताड़ीखेत के पीपली गांव निवासी 80 वर्षीया नंदी देवी पत्नी स्वर्गीय डोलसिंह के रूप में की। ग्रामीणों को आशंका है कि गुलदार ने महिला को मार डाला है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रानीखेत के वन क्षेत्राधिकारी हरीश टम्टा ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए गोविंद सिंह मेहरा राजकीय अस्पताल रानीखेत भेज दिया है।

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। शव लगभग दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मृतका आनंदी देवी मूल रूप से निकटवर्ती पथुली गांव की रहने वाली थी। उनका परिवार अब ताड़ीखेत बाजार में रहता है। नंदी देवी भी अपने परिजनों के साथ ताड़ीखेत में ही रहती थी। वह कई बार इधर—उधर चली जाती थी। दो दिन पूर्व वह निकटवर्ती तौड़ा गांव जाने की बात कहकर घर से निकली थी। ऐसे अवसरों पर वह इधर—उधर रिश्तेदारी मैं रुक जाती थी। जिस कारण इस बार भी परिजनों को संदेह नहीं हुआ। आज सुबह शव बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments