Almora: नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

— भाजपा अल्मोड़ा की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा की आज यहां पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक आहूत…

— भाजपा अल्मोड़ा की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा की आज यहां पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक आहूत हुई। जिसमें सर्वप्रथम नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत हुआ और भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में नया जोश व उमंग भरते हुए अपने—अपने क्षेत्र में कार्यक्रमों को सफल बनान का आह्वान किया।

भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के नव​​ नियुक्त पदाधिकारियाों का स्वागत कार्यक्रम आज पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुआ। जिसमें नये पदाधिकारियों का फूलमालाओं से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नवनियुक्त अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट का फूलमाला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। साथ में अल्मोड़ा के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष श्री बहुगुणा ने सभी अन्य अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का प्रयास किया।

इसके बाद हुई बैठक में पार्टी के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर 2022 को जिले के हर बूथ स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम अल्मोड़ा, जागेश्वर व सोमेश्वर विधानसभाओं के सभी बूथों पर आयोजित होगा। यह भी बताया कि अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस को सुशासन के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से अपने अनुभवसाझा किए। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में कार्य कर इन कार्यक्रमों को सफल बनाना है। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीसीबी के चेयरमैन ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, उपाध्यक्ष कैलाश गुरानी समेत प्रकाश भट्ट, मीना भैंसोड़ा, बीना नयाल, आनंद डंगवाल, धर्मेंद्र बिष्ट, ललित सिंह दोसाद, वंदना आर्य, महेश बिष्ट, संजय डालाकोटी, गोपाल सिंह, दीपक शाह, देवाशीष नेगी, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, संजय साह रिक्खू, मनोज जोशी, सलमान अंसारी, गिरीश खोलिया, मनीष जोशी, अमीत शाह मोनू, संजय कुमार, दीक्षांत पवार, नवीन बिष्ट, देवेंद्र सिंह सत्यपाल, धर्मवीर आर्य, हरीश कनवाल, जगत भट्ट, ललित जोशी, अर्जुन बिष्ट, मुकुल कुमार, हरीश नेगी, अशोक जलाल, संजय अग्रवाल, गोकुलानंद आर्य, देव कुमार, अशोक कुमार, शुभम शाह, शशिकांत जोशी आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *