HomeBreaking Newsनैनीताल : राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट, इन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

नैनीताल : राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट, इन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

✒️ जानिये, अध्यक्ष-सचिव सहित कौन-कौन चुनावी समर में

बेतालघाट/अनूप सिंह जीना। शहीद खेमचन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट नैनीताल में छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज बुधवार को कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन 2022-23 प्रक्रिया के अंतर्गत प्रात: 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक नामांकन प्रपत्र जमा किया गया। नामांकन समिति डॉ. दीपक (संयोजक), ममता पाण्डेय व डॉ. भुवन चन्द्र मठपाल के समक्ष छात्र संघ निर्वाचन के सम्भावित 10 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र जमा किये। जिनमें अध्यक्ष पद हेतु कुसुम, मनमोहित पंत, उपाध्यक्ष पद हेतु कपिल रिखाड़ी, उपाध्यक्ष छात्रा पद हेतु शीला रिखाड़ी, सचिव पद हेतु संदीप सिंह भंडारी, संयुक्त सचिव पद हेतु हर्षित रावत, कोषाध्यक्ष पद हेतु विजय कुमार, ललिता बिष्ट तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हेतु पिंकी बिष्ट और तानिया जीना ने नामांकन पत्र अपने प्रस्तावक तथा अनुमोदक के साथ जमा किए।

उक्त प्रक्रिया के दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. इप्सिता सिंह, छात्र संघ प्रभारी डॉ. तरूण कुमार आर्य, सहित गरिमा पाण्डे, दिनेश जोशी, अनिल, मुकेश, ललित मोहन, प्रेमा देवी तथा अर्जुन सिंह (एलआईयू), रमेश चंद्र पंत (एसआई) सहित पुलिस सुरक्षा बल थाना बेतालघाट उपस्थित रहे। कल 22 दिसंबर, 2022 को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच, 01 बजे से 03 बजे तक नाम वापसी तत्पश्चात् वैध प्रत्याशियों की सूची महाविद्यालय द्वारा जारी की जायेगी। यह जानकारी प्राचार्य शहीद खेमचश्वाचार्य राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट (नैनीताल) डॉ. इसिता सिंह व संघ प्रभारी छात्र व अधिकारी मुख्य’ राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट (नैनीताल) डॉ. तरूण कुमार आर्य ने दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments