HomeUttarakhandAlmoraमौसम पहाड़ों का : अल्मोड़ा-नैनीताल में झमाझम बारिश के आसार, छाए बदरा

मौसम पहाड़ों का : अल्मोड़ा-नैनीताल में झमाझम बारिश के आसार, छाए बदरा

CNE ALMORA/NAINITAL

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

उत्तराखंड मौसम अपडेट : पहाड़ों में मौसम कब बदल जाए कहा नहीं जा सकता। दिन भर खिली चटक धूप के बाद आज बृहस्पतिवार शाम से आकाश में घने काले बादल घिर आए हैं। नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद का नजारा इस वक्त काफी दिलकश दिखाई दे रहा है। बादलों में छुप गए सूर्य देवता आंख-मिचौली खेलते प्रतीत हो रहे हैं। यदि हवाएं नहीं चली तो यह काले बदरा जमकर बरसेंगे।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान हमेशा सटीक नहीं बैठता है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी अकसर गलत ही साबित हो जाया करती हैं। इसके बावजूद एक बात तय है कि पहाड़ों में मौसम का मिजाज कब बदल जाए यह बता पाना किसी के लिए भी आसान नहीं है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

कभी दिन भर बादल घिरने पर बारिश का अंदेशा होता है। तभी हवाओं के झोंकों के साथ बादल छंट जाते हैं और तेज धूप खिल आती है। वहीं, कभी चटक धूप पसीने छुड़ाने लगती है तभी काले बदरा घिर आते हैं और झमाझम बारिश हो जाती है। आज बृहस्पतिवार 27 अप्रैल को बन रहा मौसम इस बात का गवाह है कि पहाड़ों में मौसम की रंगत ही कुछ और है।

बता दें कि अल्मोड़ा व रानीखेत के अलावा नैनीताल में आकाश में दोपहर करीब 3 बजे से घने काले बादल घिर आए हैं। देर शाम तक बारिश का अंदेशा है। वहीं, हल्द्वानी में खिल रही धूप को देख कोई अंदाजा नहीं लगा पायेगा कि इस वक्त पहाड़ों में बारिश की संभावना बन रही है।

अलबत्ता बारिश होगी या नहीं, यह तो निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। इसके बावजूद पूर्वानुमान यही है कि यदि बादल बने रहे तो देर शाम त​क बारिश जरूर होगी और लोगों को कुछ राहत गर्मी से मिल जायेगी। अलबत्ता उत्तराखंड में लेटस्ट मौसम अपडेट विभाग द्वारा जारी होने का इंतजार है।

ताजा सूचना, लेटस्ट अपडेट – शाम 06 बजे से अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल में मुसलाधार बारिश शुरू हो चुकी है।

अल्मोड़ा में गुलदार का आतंक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments