HomeUttarakhandNainitalHaldwani News : तल्ली हल्द्वानी में 25 रोज से पेयजल का हाहाकार,...

Haldwani News : तल्ली हल्द्वानी में 25 रोज से पेयजल का हाहाकार, नागरिकों ने पार्षद के नेतृत्व में खाली पानी के बर्तनों और बाल्टियों के साथ किया प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

तल्ली हल्द्वानी में विगत 25 रोज से चल रही पेयजल संकट से आजिज जनता अब सड़क पर उतरने को मजबूर हो चुकी है। बुधवार को यहां के विभिन्न मोहल्लों के नागरिकों ने पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में खाली बाल्टियां—बर्तन को हाथ में लेकर प्रदर्शन किया।

ज्ञात रहे कि तल्ली हल्द्वानी में लगभग 25 दिन से पानी की परेशानी बनी हुई है। पार्षद मनोज जोशी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से हुई वार्ता का भी कोई नतीजा नही निकला है। जिससे परेशान होकर आज खाली बर्तन ले कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। मनोज जोशी ने बताया कि नागेश्वर कालोनी ओर सुयाल कालोनी में भी पानी की परेशानी बनी है। जिस पर उन्होंने विभाग के एई बंशीधर भट्ट औ कनिष्ठ अभियंता से वार्ता भी की।

कहा कि एक ओर लोग कोरोना की मार से जनता परेशान हैं। वहीं इतनी भीषण पेयजल कि​ल्लत भी चल रही है। प्रदर्शन के दौरान कमलेश भट्ट, नवीन पंत, जेडी पन्थ, जीवंती, दीपा पंत, प्रेमा, जानकी तिवारी, राम सिंह बसेरा आदि मौजूद थे।

बिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : भ्रष्टाचार के आरोप में समाज कल्याण निदेशालय का पटल सहायक गिरफ्तार, पढ़िये पूरा मामला…..

Uttarakhand, Haldwani Breaking : नाबालिग युवती के साथ जंगल में बलात्कार, मौके से फरार हुआ युवक, तलाश में जुटी पुलिस

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : आज 3088 मरीजों ने जीती जंग, 513 नए मामले, जानें अपने जिले का हाल

अपडेट, नदी में डूबसे से 5 युवकों की मौत : बारात वापसी में दुल्हन के साथ गये थे लाडले भाई, सरयू नदी ने उतरे थे 08 लड़के, 05 की जिंदगी लील गई उफनाई नदी

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments