HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: आरा सल्पड़ गांव के बहुचर्चित मारपीट मामले के छह आरोपियों...

Almora Breaking: आरा सल्पड़ गांव के बहुचर्चित मारपीट मामले के छह आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, अदालत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की जमानत अर्जी पर सुनवाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
मारपीट और हत्या के प्रयास के गिरफ्तार कर जेल भेजे गए छह आरोपियों की जमानत प्रार्थना पत्रों को सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने खारिज कर दिया। मामला एक माह पहले दन्या थाने के आरा सल्पड़ गांव में युवक के साथ मारपीट का है। जिसमें बाद में युवक की मौत हो गई थी। जमानत प्रार्थना पत्रों पर अदालत ने सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

ज्ञात रहे कि एक माह पहले अल्मोड़ा जनपद के दन्या थाना अंतर्गत ग्राम आरा सल्पड़ में भुवन जोशी नामक युवक के साथ जमकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया था। बाद में भुवन जोशी की मौत हो गई। यह मामला काफी चर्चित रहा। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद 29 अप्रैल 2021 को वादी गोविंद जोशी ने थाना दन्या में तहरीर दी कि आरोपियों ने उसके भाई भुवन जोशी के साथ मारपीट की गई और बुरी तरह मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण भुवन की मौत हो गई। पुलिस ने धारा 323, 504, 506, 147, 149 व 304 ता.हि. के तहत मामला दर्ज करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों में दीवान सिंह पुत्र स्व. राम सिंह, बसंत बल्लभ पांडे पुत्र स्व. राकेश दत्त पांडे, दयाकिशन पांडे पुत्र रेवाधर पांडे, नर सिंह पुत्र स्व. अमर सिंह, हरीश चंद्र पांडे पुत्र देवी दत्त पांडे तथा शिव दत्त पांडे पुत्र प्रेम बल्लभ पांडे (सभी निवासीगण ग्राम आरा सल्पड़, थाना दन्या, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा) शामिल हैं। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

उक्त आरोपियों ने आज अपनी—अपनी जमानत के लिए अदालत में जमानत के लिए अर्जी लगाई। इस पर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने अदालत को उक्त घटनाक्रम के बारे में बताया और यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भुवन की मौत की वजह सिर में चोट है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने अदालत को बताया कि आरोपियों ने जघन्य अपराध कारित किया है। यदि इन्हें जमानत पर रिहा​ किया जाता है, तो वे अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकते हैं और आरोपियों के फरार होने का भी अंदेशा है। सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने दोनों पक्षों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुना और जमानत प्रार्थना पत्रों को खारिज कर दिया।

अल्मोड़ा में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी, आज मिले मात्र 15 पॉजिटिव

Someshwar : जन्म प्रमाणपत्रों व परिवार रजिस्टर की त्रुटियां दूर करने को भटक रहे कई ग्रामीण, आरोप— ग्राम पंचायत अधिकारी या तो नहीं मिलते या फिर सीएससी सेंटर भेज देते हैं

Almora : पर्यावरण मित्रों का ​प्रतिनिधिमंडल पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक से मिला और सौंपा मांगपत्र

Almora : आरा सल्पड़ गांव के बहुचर्चित मारपीट मामले के छह आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, अदालत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की जमानत अर्जी पर सुनवाई

Almora : लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मिले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंपकर जेल रोड को सुधारने की मांग, 15 दिन में रोड ठीक नहीं हुई तो उग्र आंदोलन

Someshwara : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कोरोनाकाला में भेजी सामग्री की तीसरी खेप, कार्यकर्ताओं ने जगह—जगह बांटी

Almora : अधिवक्ताओं का करवायें 5 लाख का चिकित्सा व 10 लाख का जीवन बीमा, आर्थिक सहायता की भी मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन

Almora : कल्पना कृति महिला समिति ने बालेश्वर शिव मंदिर के निकट चलाया स्वच्छता अभियान, मोहल्ले व क्षेत्र के नागरिकों को भी करेंगे शामिल

Almora : लमगड़ा के गांवों के दौरे पर पहुंचे पिलख्वाल, पूछे हाल—समाचार, सेवा ही संगठन अभियान

Almora: बाजार खुलने की समय सीमा बढ़ाये जाने का स्वागत, व्यापारी हित में अन्य फैसले भी ले सरकार, देवभूमि व्यापार मंडल की वर्चुअल बैठक

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments