HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 03 साल से था फरार, रामपुर के गांव से दबोच...

Almora News: 03 साल से था फरार, रामपुर के गांव से दबोच लाई पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर इनदिनों पुलिस विशेष अभियान चलाए हुए है। जिसके तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में जिले के भतरौजखान थाना पुलिस तीन साल से फरार आरोपी को रामपुर उत्तर प्रदेश में स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लाई।

आरोपी वसी खान पुत्र अजीज खान निवासी ग्राम अकबराबाद, थाना टांडा, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश करीब 3 साल से फरार चल omg रहा था। जिसकी पुलिस को तलाश थी। इस बीच विशेष अभियान के तहत भतरोंजखान थाना पुलिस ने दविश दी और इस आरोपी को उसके गांव से दबोच लाई। आरोपी को अब न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद घई व आरक्षी संदीप सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments