सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाने के उप निरीक्षक अवनीश कुमार व आरक्षी जबर सिंह ने दविश देकर एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे रामनगर पकड़ा गया और अब न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTS
गौरतलब है कि पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन ओशीन जोशी ने समन/वारण्ट/नोटिस की शत—प्रतिशत तामीली के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में चल रही कार्यवाही के चलते पुलिस ने वारण्टी गौरव बोरा पुत्र गोपाल सिंह बोरा, निवासी लखनपुर, चुंगी टेढ़ा रोड, थाना रामनगर, जिला नैनीताल की गिऱफ्तारी के लिए दबिश दी। उसके खिलाफ चल रहे फौजदारी वाद में धारा धारा 08/20/22/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था। पुलिस उसे रामनगर नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया।