HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: स्व. शेर सिंह बिष्ट की रचनाओं ने हिंदी—कुमाउंनी साहित्य को...

Almora News: स्व. शेर सिंह बिष्ट की रचनाओं ने हिंदी—कुमाउंनी साहित्य को समृद्ध बनाया

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

—पुण्य तिथि पर हिंदी विभाग में स्मृति कार्यक्रम
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग में हिंदी विभाग के भूतपूर्व आचार्य स्व. (प्रो.) शेर सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर स्मृति कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर उन्हें याद करते हुए साहित्य में उनके योगदान को याद किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

पुण्य तिथि पर स्व. शेर सिंह बिष्ट को याद करते हुए हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व. बिष्ट रचनाधर्मी थे। उन्होंने साहित्य में उत्कृष्ट कार्य करते हुए दर्जनों रचनाएं प्रकाशित की हैं और उनकी रचनाएं हिंदी कुमाउंनी साहित्य को समृद्ध करती हैं। उन्होंने हिंदी विभाग की ओर से उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. प्रीति आर्या ने स्व. शेर सिंह बिष्ट के साहित्य में योगदान स्मरणीय बताया। डॉ. गीता खोलिया ने कहा कि लेखन के लिए उन्होंने सदैव प्रेरित किया। डॉ. ममता पंत ने कहा कि स्व. बिष्ट के प्रति हमारा श्रद्धाभाव हमेशा बना रहेगा। कार्यक्रम में विभाग के डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. बचन लाल, डॉ. ललित जोशी, डॉ. आशा शैली, डॉ. प्रतिमा, डॉ. लता आर्य आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments