HomeUttarakhandBageshwarवायरल वीडियो : बाजार में स्कूटी सवार को पीटते दिखे पांच युवक

वायरल वीडियो : बाजार में स्कूटी सवार को पीटते दिखे पांच युवक

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। तहसील गरुड़ के अंतर्गत टीट बाजार से एक चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें पांच युवक एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रोककर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान, एक टैक्सी चालक ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया और पीड़ित व्यक्ति को हमलावरों से छुड़ाया। उक्त घटना इलाके में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस को यह फुटेज दे दी है।

वायरल वीडियो –

वायरल वीडियो के अनुसार घटना शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे की है। टीट बाजार में अचानक कुछ युवकों ने एक स्कूटी सवार को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पीड़ित को बुरी तरह मार रहे थे। इसी बीच, वहां से गुजर रहे एक टैक्सी चालक ने मानवता दिखाते हुए पीड़ित को बचाने की कोशिश की और बड़ी मुश्किल से हमलावरों को पीछे हटाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टीट बाजार में इस तरह की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं।

पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। इधर थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि पुलिस के पास उक्त घटना की कोई सूचना अभी तक नहीं पहुंची है। वायरल वीडियो की जांच की जाएगी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। साथ ही रात्रि गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments